अमित शाह का दौरा; युवक कांग्रेस के गुरिल्ला प्रदर्शन से पुलिस परेशान, काले झंडे दिखाने की तैयारी

जबलपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जबलपुर दौरे से कुछ घंटे पहले जबलपुर शहर में पुलिस परेशान हो गई है। दरअसल, युवक कांग्रेस केंद्रीय गृहमंत्री की रैली का विरोध गुरिल्ला स्टाइल में कर रही है। शहर पुलिस अभी तक करीब 100 से अधिक युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। ये कार्यकर्ता गलियों से अचानक बाहर आकर केंद्र सरकार और सीएए के विरोध में नारेबाजी करने लगते हैं। बताया जा रहा है कि युवक कांग्रेस का केंद्रीय गृहमंत्री को काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम भी है। इसी के चलते प्रशासन और पुलिस की सांसें फूली हुईं हैं।


नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आज जबलपुर में सभा करेंगे। जबलपुर में करीब पौने दो घंटे रुकने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। गैरीसन ग्राउंड में आयोजित सभा में मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत समेत प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।



Popular posts
कोविड-19: पॉजिटिव पाए गए लोगों के लिए तेंदुलकर ने की खास अपील
ड्रग मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- देश में कोरोना की दवा का 10 करोड़ गोलियों का बफर स्टॉक, दुनिया को चीन के मुकाबले भारत पर भरोसा
कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में होने की पुष्टि होने के बाद ही भारत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल पैसेंजर उड़ानों से प्रतिबंध हटाएगा - हरदीप सिंह पुरी
कोरोनावायरस से लड़ाई / Twitter सीईओ जैक डॉर्सी कुल संपत्ति का 28% हिस्सा 7500 करोड़ रुपए करेंगे दान
आईबीपीएस ने आरआरबी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया, 8,000 पदों के लिए हुई थी परीक्षा